T-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के पहले ही मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में फेवरेट कही जाने वाले ऑस्टेलिया को 89 रनों से धूल चटा दी।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। ओपनर डेविड कॉन्वे ने 92 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे।
वहीं कॉन्वे के साथ फिन एलन ने ताबड़तोड़ शुरूआत करते हुए 16 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन ने 23 रन बनाए वहीं जिमी नीशम ने 26 रनों की छोटी मगर विस्फोटक पारी खेली।
जवारी पारी खेलते हुए ऑस्टेलिया की शुरुआत खराब रही। दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 111 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी और मिचेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके।