ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज ऑलराउंडर पैट कमिंस ने अपनी मंगेतर बैकी बोस्टन से शादी कर ली।कमिंस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, और लिखा- "जस्ट मैरिड।"
जैसे ही कमिंस ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की, उनकी टीम के साथी उन्हें बधाई देने लगे। डेविड वार्नर बधाई देने वाले पहले व्यक्ति थे, उन्होंने कहा: "बधाई हो दोस्त।"
कमिंस की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। दंपति का एक नौ महीने का बच्चा भी है, जिसका नाम एल्बी है।