भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। टीम में  ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श की वापसी हुई है। टीम की कप्तानी पैट कमिंस ही करेंगे। पहला वनडे 17 मार्च को खेला जाएगा। 

ग्लेन मैक्सवेल अपनी लेग इंजरी और मिचेल मार्श अपनी एंकल इंजरी से हाल ही में उबरे हैं। यह दोनों खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते नजर आए थे। 

ऑस्ट्रेलिया की वनडे स्क्वाड में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी फिलहाल भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय वनडे स्क्वाड के 9 खिलाड़ी फिलहाल भारत में ही हैं। वनडे टीम में चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं। 


सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- 17 मार्च 

दूसरा वनडे-  19 मार्च

तीसरा वनडे- 22 मार्च 

ऑस्ट्रेलियाई टीम : पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्‍तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.