लखनऊ के लुलु मॉल विवाद के मामले में सपा के सीनियर नेता आजम ख़ान का बयान सामने आया है। एक सवाल के जवाब में आजम खान ने कहा- "अमा हमने न लुलु देखा न लोलू देखा, हम आज तक किसी मॉल में गए ही नहीं, जो लोग जाते है उनसे पूछिए।  लुलु लोलो टुलु टोलो ये भी कोई बात हुई और कोई काम ही नहीं है। 

लखनऊ का लुलु मॉल खुलने के बाद से ही विवादों के घेरे में है। अभी हाल ही में 10 जुलाई को सीएम योगी ने इस मॉल का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के तीन दिन बाद एक वीडियो वायरल हो गया था। जिसमें कुछ मुस्लिम युवक नमाज़ पढते नज़र आ रहे थे। 

इसका कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध किया था, इसके बाद मॉल प्रशासन को नोटिस लगाकर ये साफ करना पड़ा था, कि मॉल में किसी भी प्रकार की पूजा या नमाज़ पढने की मनाही है, साथ ही ये भी बताया गया था कि मॉल में काम करने वाले 80 फीसदी कर्मचारी हिंदू है।

नमाज का वीडियो सामने आने के बाद विरोध जताने के लिए हिंदूवादी संगठन ने लुलु मॉल के बाहर प्रदर्शन किया था। अबू धाबी के लुलु समूह का लुलु मॉल लखनऊ के शहीद पथ पर शुरू हुआ है। देश में लुलु समूह के 4 और मॉल भी पहले से ही चल रहे हैं। लुलु समूह का नेतृत्व भारतीय मूल के कारोबारी युसूफ अली एमए करते हैं।