योग गुरु बाबा रामदेव भोपाल के प्रवास पर है। बुधवार सुबह उन्होंने बोट क्लब पर योग किया। साथ ही क्रूज की सवारी भी की। बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की।

भोपाल प्रवास पर मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि भोपाल बहुत अच्छा है। भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग बहुत अच्छे हैं। भोपाल का प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है।
 
उन्होंने कहा कि आज नेशनल टूरिज्म डे है। आध्यामिक, धार्मिक, नैसर्गिक, प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से मध्य प्रदेश और भोपाल श्रेष्ठतम है। हालंकि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान पर सवाल करने पर बाबा रामदेव कोई जवाब नहीं दिया।