पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला इन दिनों खूब रन उगल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी बाबर आजम जमकर रन बना रहे हैं. लेकिन दूसरे वनडे में बाबर एक ऐसी गलती कर बैठे जिसे गलती कम और बेवकूफी ज्यादा कहा जा सकता है.
दरअसल बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग करते हुए एक बड़ी चूक कर दी. बाबर पारी के 29 ओवर में फील्डिंग के दौरान हाथ में ग्लव्स पहने हुए पाए गए. जब बाबर ने गेंद को फील्ड किया तो उस वक्त वे विकेट कीपर रिज़वान का ग्लव्स पहने हुए थे.
नियमों के मुताबिक मैदान पर विकेटकीपर के अलावा कोई भी खिलाड़ी ग्लव्स नहीं पहन सकता। बाबर की इस चूक को बेवकूफी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बाबर टीम के कप्तान है और बतौर कप्तान उन्हें खेल के नियम कायदे भलीभांति मालूम होने चाहिए।
पाकिस्तान को बाबर आजम की इस गलती का खामियाजा भी उठाना पड़ा। अंपायर ने बाबर आजम कि इस गलती पर वेस्टइंडीज को 5 अतिरिक्त रन दिए. हालांकि बाबर की इस गलती से मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। पाकिस्तान में इस मुकाबले को 120 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। मुकाबले में बाबर आजम का बल्ला भी चला और उन्होंने 77 रनों की शानदार पारी खेली।
इससे पहले बाबर आजम अपने छोटे भाई को लाहौर में नेट अभ्यास में लेकर आ गये थे जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने को उन्हें अपनी नीतियों के बारे में याद दिलाना पड़ा था।