विराट कोहली के ख़राब फॉर्म को लेकर उनके प्रशंसक मायूस हैं। हाल ही में विराट कोहली को वेस्ट इंडीज दौरे पर भी आराम दिया गया है। मुश्किल समय से गुजर रहे विराट कोहली का अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने हौसला बढ़ाया है। बाबर ने विराट के लिए छोटा लेकिन बड़े अर्थ वाला ट्वीट किया है।
बाबर आज़म ने हैशटैग विराटकोहली के साथ लिखा- यह भी गुजर जाएगा, मज़बूत बने रहो-
This too shall pass. Stay strong. #ViratKohli pic.twitter.com/ozr7BFFgXt
— Babar Azam (@babarazam258) July 14, 2022
सोशल मीडिया पर बाबर आज़म इस ट्वीट के साथ ही टॉप ट्रेंडिंग में आ गए हैं। बाबर द्वारा की गई इस हौसला अफजाई के किये उनकी सराहना हो रही है।
विराट ने आईपीएल के इस संस्करण में सिर्फ 341 रन ही बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के इस सफलतम बल्लेबाज़ को आराम दिया गया था। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ तरोताज़ा होकर फिर रनों का अम्बार लगाएंगे लेकिन वो पहले एजबेस्टन टेस्ट में फ्लॉप हुए फिर T-20 में और अब एकदिवसीय मुकाबलों में भी रनों के लिए जूझ रहे हैं।