पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप 2022 में दो शुरुआती मैच हारने के बाद तीसरे मैच में जीत दर्ज की। पहले दो मैच हारने के बाद से कई प्रशंसकों और आलोचकों ने कप्तान बाबर आजम पर निशाना साधा, क्योंकि उनकी कप्तानी और फॉर्म खराब नजर आ रही है।

भारत के खिलाफ शुरुआती मैच में वह एक गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ नौ गेंदों पर 4 रन बना सके। तीसरे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने पांच गेंदों पर केवल 4 रन बनाए।

ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उनको सेल्फिश बताया और कहा कि उन्हें पहले खुद के नहीं, बल्कि टीम के बारे में सोचना चाहिए। बाबर आजम की कप्तानी का आलोचना करते हुए गौतम गंभीर ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'मेरे विचार में, सबसे पहले, आप अपने बजाय अपनी टीम के बारे में सोचें।