पाकिस्तान की टीम इसी माह यूएई मे होने वाले एशिया कप क्रिकेट मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी में उतरेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप के लिए टीम घोषित कर दी है। पीसीबी ने 15 सदस्यीय टीम के नाम घोषित कर दिये हैं। 27 अगस्त से 11 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में किया जाना है।
नीदरलैंड्स के साथ आईसीसी विश्व कप सुपर लीग और एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह को हसन अली की जगह शामिल किया है। नसीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ 16 से 21 अगस्त के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय और एशिया कप टी20 दोनों के लिए टीम में शामिल किया गया है। सलमान अली जिन्होंने 2021 में एकदिवसीय सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था उनकी भी टीम में वापसी हुई है। शाहीन अफरीदी को एकदिवसीय और टी20 दोनों ही टीम में शामिल किया गया है।
पाक ने एकदिवसीय और एशिया कप टी20 टीम में अब्दुल्ला शफीद, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली, जाहीद महबूब की जगह आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और उस्मान कादिर को एशिया कप टीम में मौका दिया गया है।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम :
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस राउफ, इफ्तिखार अहमद, खुर्शीद शाह, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
नीदरलैंड्स के खिलाफ एकदिवसीय टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हारिस राउफ, इमाम उल हक, खुर्शीद शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, जाहिद महमूद।