भोपाल। राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग द्वारा सम्पन्न की जाने वाली छिन्दवाड़ा जिले की बघोली तालाब परियोजना निरस्त कर दी है। इसे निरस्त करने का कारण यह है कि परियोजना में जल ग्रहण क्षेत्र कम होने तथा प्रति हेक्टेयर लागत, निर्धारित मापदण्ड से बहुत अधिक दर्शाई गई थी। इसी आधार पर आगर मालवा जिले की लाडवन तालाब परियाजना भी निरस्त की गई है। स्थाई वित्त समिति की अनुशंसा पर ये दोनों परियोजनायें निरस्त की गई हैं।

सिगली घाट निर्माण की मंजूरी दी :
इधर जल संसाधन विभाग ने डिण्डौरी जिले की तहसील शहपुरा अंतर्गत फ्लड प्रोटेक्शन के तहत सिगली घाट निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस घाट के निर्माण में 80 लाख 35 हजार रुपये व्यय आयेगा। स्थार्ई वित्त समिति ने इसकी स्वीकृति दी है।