कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना PFI से करने का विरोध मध्यप्रदेश में हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की।
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल से जुड़े अन्य सामाजिक संगठनों ने तोड़फोड़ की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से कर्नाटक में उन्हें आतंकवादी संगठनों से जोड़ा गया है, वह सही नहीं है। उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
https://twitter.com/brajeshabpnews/status/1654036266403639298?s=20
जबलपुर पुलिस का कहना है, कि बलदेव बाग चौराहे पर पुलिस तैनात थी, तभी अचानक से तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ के बाद कांग्रेस ने बजरंग दल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है?
https://twitter.com/KashifKakvi/status/1654050669207367680?s=20
इधर दिल्ली और कर्नाटक में भी कांग्रेस मुख्यालय के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र की प्रतियां जलाईं और पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।