हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक इस समय चर्चा के केंद्र में है। शिमोगा में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस बल का उपयोग किया गया है और कुछ समय के लिए धारा 144 लागू की गई है। ऐसे में शिमोगा में माहौल काफी तनावपूर्ण है। अब एक हत्या ने तनाव को और बढ़ा दिया है। कर्नाटक के शिमोगा में 23 वर्षीय हर्ष की हत्या कर दी गई है, जहां अब पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी। मृतक युवक बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद से ही शिमोगा में तनाव काफ़ी ज्यादा बढ़ गया है। शिमोगा में 23 फरवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। शिमोगा में तैनात आरएएफ की टीम, पुलिस इस मामले की हिजाब एंगल से भी जांच करेगी। हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
शिमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या :
बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की रविवार रात हुई हत्या के बाद कर्नाटक के शिवमोगा कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शिमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता की रविवार शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।
One Harsha was stabbed to death yesterday. Few leads have been gathered in the incident during the investigation which started last night: Karnataka CM Basavaraj Bommai on the ‘murder’ of a Bajrang Dal activist in Shivamogga pic.twitter.com/ZtYllMHvH7
— ANI (@ANI) February 21, 2022
इस मामले में अभी कोई विवरण जारी नहीं किया गया है। हमले को अंजाम देने वाले हत्यारों के पीछे का मकसद अभी सामने नहीं आया है। कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने टास्क फोर्स का गठन किया है और मामले की जांच की जा रही है।
A group of 4-5 youth murdered him. I don't know of any organization being behind this murder. Law & order situation under control in Shivamogga. As a precautionary measure, schools and colleges in city limits have been closed for two days: Karnataka Home Minister Araga Jnanendra pic.twitter.com/hgSjUNRxuT
— ANI (@ANI) February 21, 2022
केरल में कार्यकर्ता की हत्या :
केरल के थालास्सेरी में न्यू माहे के पास आज सुबह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मृतक मछुआरे हरिदास पर उस समय हमला किया गया, जब वह सोमवार सुबह करीब 1 बजे काम से लौट रहे थे। हरिदास पर दो बाइक पर सवार लोगों ने हमला कर दिया।
Kerala | A CPI(M) worker hacked to death in New Mahe, Thalassery, early morning today. The party alleges that RSS was behind the murder. Investigation underway: Police
— ANI (@ANI) February 21, 2022
हरिदास का पार्थिव शरीर इस समय परीराम मेडिकल कॉलेज में है। उसका भाई, जो हमले को रोकने की कोशिश कर रहा था, इस घटना में घायल हो गया और उसे एक सहकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CPIने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का हाथ है।