भोपाल: राज्य सरकार ने प्रदेश में नक्सली संगठनों पर प्रतिबंध की अवधि एक बार फिर एक साल के लिये बढ़ा दी है। यह कार्यवाही गृह विभाग ने तेईस साल पुराने मप्र विशेष क्षेत्र सुरक्षा अधिनियम 2000 के तहत की है।
नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया माओवादी और उसके दो अग्र संगठन क्रांतिकारी किसान कमेटी तथा क्रांतिकारी जन कमेटी पर यह प्रतिबंध लगाया गया है और उन्हें विधि विरुध्द संगठन घोषित किया गया है।