सिविल कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। कांग्रेस पर केजीएफ-2 का गाना अपने वीडियो में गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप है। अदालत ने ट्विटर को आदेश दिया है कि वो कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए उन तीनों ट्वीट्स को हटा दे. जिसमें यह गाना इस्तेमाल किया गया है।
भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो और फोटो लगातार ट्विटर पर शेयर हो रहे हैं इसी क्रम में तीन वीडियो कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किए थे। इन वीडियो में राहुल गांधी दिख रहे हैं।
राहुल पहुंचे गुरुद्वारा: बोले-कोई ताकत नहीं रोक सकेगी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले गुरुद्वारा पहुंचे। गुरु नानक जयंती पर नांदेड़ जिले के गुरुद्वारा यादगार बाबा जोरावर सिंह फतेज सिंह जी पहुंचकर उन्होंने प्रार्थना की। इस दौरान राहुल गांधी ने केसरिया पगडी पहनी। कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव व समानता के लिए प्रार्थना की कोई ताकत इस यात्रा को नहीं रोक सकती।
ज्ञात हो कि राहुल सोमवार को तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचे हैं। आज शाम यह यात्रा बिलोली जिले के अटकली में रुकेगी। वहीं यात्रा का रात्रि प्रवास बिलोली के गोदावरी मनार शुगर फैक्ट्री मैदान में होगा।