T-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के मुकाबलों में बांग्लादेश को कमजोर कही जाने वाली नीदरलैंड को हराने में ही पसीना आ गया। ग्रुप-2 के इस मुकाबले में बांग्लादेश की बल्लेबाजी असफल रही लेकिन गेंदबाजों की दम पर टीम को बमुश्किल नौ रनों से जीत मिली।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 144 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 135 रन ही बना सकी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत तो ठीक रही लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। बांग्लादेश के लिए अफिफ हुसैन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए नीदरलैंड के लिए लीडे और मीकेरन ने दो दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरूआत बेहद खराब रही। पाॅवरप्ले में ही उसके चार शीर्ष बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोलिन एकरमेन ने 62 रन बना नीदरलैंड के लिए उम्मीदें जगाई आखिरी ओवर्स में मीकरेन ने भी तेजतर्रार 24 रन बनाए लेकिन ये प्रयास नीदरलैंड को जिताने मे नाकामयाब रहे और पूरी टीम 135 रनों पर सिमट गई। तस्कीन अहमद ने ४ विकेट लिए।