Bank Holidays 2024: अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे गुरुवार यानी 25 जनवरी तक हर हाल में निपटा लें. नहीं तो वह काम अगले एक हफ्ते तक लटक सकता है. इसका कारण है कि जनवरी का आखिरी लॉन्ग वीकेंड इस हफ्ते में पड़ने जा रहा है.
ऐसे में बैंकों में तीन दिनों तक छुट्टी रहेगी. शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है, जो राष्ट्रीय अवकाश है. इसके कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 27 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भी देश भर के बैंकों में अवकाश रहेगा.
उसके अगले ही दिन 28 जनवरी को रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लगातार तीन दिनों तक देशभर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा. हालांकि, देश में कई जगहों पर चार दिन यानी गुरुवार (25 जनवरी) से लेकर रविवार तक बैंक बंद रहेंगे.
इसके पीछे का कारण यह है कि 25 जनवरी को मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन के कारण उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो इसके लिए सोमवार तक का इंतजार करना होगा.