इस बार सिर्फ शनिवार-रविवार ही नहीं और भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे
भोपाल। जून का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस महीने बैंकों में कितने दिन कामकाज होगा और बैंकों की कितने दिनों छुट्टी रहेगी। जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप बैंक जाने की सोच रहे तो इस महीने जरा छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाइएगा। गौरतलब है कि देश के सरकारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट रिजर्व बैंक ने भी जारी कर दी है।
जून 2022 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे
2 जून- महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस ( हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना के बैंकों में छुट्टी रहेगी)
3 जून- श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस (केवल पंजाब के बैंकों में छुट्टी रहेगी)
5 जून- रविवार का साप्ताहिक अवकाश
11 जून- दूसरा शनिवार, इस दिन अवकाश होगा।
12 जून- रविवार का साप्ताहिक अवकाश
14 जून- पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती (ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में अवकाश रहेगा)
15 जून- राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन (ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर के बैंकों में छुट्टी रहेगी)
19 जून- रविवार का साप्ताहिक अवकाश
22 जून- खारची पूजा (केवल त्रिपुरा में अवकाश)
25 जून- चौथा शनिवार, इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।
26 जून- रविवार का साप्ताहिक अवकाश
30 जून- रेमना नी (केवल मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे)
हर राज्य में अलग—अलग कारणों से होता है अवकाश:
वैसे तो सभी राज्यों के सभी बैंकों पर रिजर्व बैंक की ओर से जारी छुट्टियों की सूची समान रूप से लागू होती है, लेकिन कुछ छुट्टियां विशेष तौर पर कुछ राज्यों में ही लागू होती हैं। इस महीने भी यही नियम लागू होंगे। इससे कई छुट्टियां पूरे देश में होने के बजाए किसी खास राज्य में ही मनाई जाएगी।
ऐसे चेक कर सकते हैं बैंक की छुट्टियां:
बैंक छुट्टियों की जानकारी आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल सकती है। https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx इस वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते हैं। पर आपको हर महीने और हर राज्य के सरकारी बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।