अक्टूबर के शेष 14 दिनों में से 9 दिनों की छुट्टी होगी। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो उसे तुरंत निपटा लें। अक्टूबर महीने के बचे हुए 14 दिनों में अब सिर्फ 5 दिन ही बैंक खुले रहेंगे, बाकी 9 दिनों में छुट्टी रहेगी। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो उसे तुरंत निपटा लें। इन 14 दिनों में कई जोन में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका भी आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे समय रहते निपटा लें।

रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कई राज्यों और शहरों में अलग-अलग बैंक अवकाश होते हैं। बैंक की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर करती हैं।

त्योहार के दौरान बैंक बंद रहते हैं लेकिन अगर आपको कुछ ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन करने की जरूरत है तो वो आप कर सकते हैं। इस दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आप किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते हैं।

जानिए किन दिनों में बैंक बंद रहेंगे..

  • 18 अक्टूबर - कटि बिहू - गुवाहाटी में बैंक अवकाश
  • 22 अक्टूबर - चौथा शनिवार बैंक अवकाश
  • 23 अक्टूबर - रविवार - बैंक बंद रहेंगे
  • 24 अक्टूबर - काली पूजा / दिवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक अवकाश)
  • 25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीवाली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे)
  • 26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नया साल दिवस / भाई दूज और अन्य त्योहार - अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गगतक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक अवकाश।
  • 27 अक्टूबर - भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कुबा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक अवकाश)
  • 30 अक्टूबर - रविवार बैंक अवकाश
  • 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन / सूर्य षष्ठी दल छठ (सुबह का अर्घ्य) / छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे।