अगर आप भी अपने घर में पानी गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। . ख़बर आप ही के लिए है। जी हां गीज़र यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है। तेलंगाना के हैदराबाद में गीजर फटने से एक डॉक्टर दंपति की मौत हो गई। कपल की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। घटना लंगर हौज के खादर बाग की बताई जा रही है, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से गीजर फटने से हादसा हुआ। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है, कि दोनों की मौत हो गई है। 

पति पेशे से डॉक्टर था, जबकि पत्नी एमबीबीएस की छात्रा बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पति-पत्नी दोनों को मृत पाया। पुलिस के अनुसार एक स्थानीय नेता ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पति-पत्नी दोनों के शव बाथरूम में पड़े हैं। पुलिस के अनुसार गीजर फटने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर नाइट ड्यूटी अधिकारी ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ये पहली बार नहीं है जब गीजर फटने से ऐसी घटना हुई हो। ऐसा पहले भी कई बार देखा गया है कि इस तरह के हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है। इन घटनाओं से सीख लेना हमारे लिए गीजर से होने वाले खतरे के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आखिर क्यों हम अपने जीवन में रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली चीजें इतनी घातक क्यों साबित होती हैं। गीजर का सारा काम बायलर पर आधारित होता है। सर्दियां अक्सर हमें गीजर चलते हुए देखती हैं। जिससे गीजर लगातार गर्म होता रहता है और लीकेज की समस्या बढ़ जाती है।

यह उन मामलों में विशेष रूप से अधिक आम है जहां बॉयलर तांबे से नहीं बना होता है। जिससे बॉयलर फट जाता है और करंट लगने से लोगों की मौत हो जाती है। वहीं गैस गीजर से भी खतरा एक समस्या मानी जा रही है। हालांकि लोग आमतौर पर गैस गीजर को बिजली वाले गीजर से ज्यादा सुरक्षित मानते हैं, फिर भी मौत का खतरा बना रहता है। जिसके पीछे का कारण गैस गीजर के इस्तेमाल के दौरान निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड माना जा रहा है। जिससे दम घुटने या सांस लेने में तकलीफ जैसे कारण सामने आते हैं।