उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। मतों की गिनती 10 तारीख को होनी है। लेकिन मतगणना से पहले ही चुनाव में ईवीएम गड़बड़ी को लेकर विवाद छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी बार-बार बीजेपी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाती रही है। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
ईवीएम मिलने से शुरू हुआ विवाद :
वाराणसी में ईवीएम से लदा ट्रक मिलने के बाद विवाद बढ़ गया है। ईवीएम से लदा ट्रक मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। ट्रक में ईवीएम मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। अखिलेश यादव ने वाराणसी के डीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने पूछा है कि वाराणसी के डीएम स्थानीय उम्मीदवारों की जानकारी के बिना ईवीएम क्यों ले जा रहे हैं। चुनाव आयोग को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ईवीएम वाली जगह पर ही रात गुजारने की बात अखिलेश ने कहीं हैं।
डीएम पर लगे गंभीर आरोप :
अखिलेश यादव ने डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वाराणसी के डीएम धांधली कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि डीएम किसके लिए काम कर रहा हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से वाराणसी के डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'मुझे चुनाव आयोग से कोई उम्मीद नहीं है। अब जनता को खुद आगे आना होगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें लड़ना होगा। अखिलेश यादव पहले ही मतगणना केंद्र पर जैमर लगाने की बात कह चुके हैं ताकि कोई धांधली न हो।
एग्जिट पोल पर भी उठे सवाल :
हाल ही में अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाए थे। अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी की जनता में लहर है। हालांकि एग्जिट पोल बीजेपी के पक्ष में दिख रहे हैं। ऐसे समय में बीजेपी ऐसा माहौल बनाकर ही तो चुनाव में धांधली की जा रही है, ताकि कोई उन पर सवाल न उठा सके।
डीएम ने दिया स्पष्टीकरण :
सड़कों पर ईवीएम पाए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया, जिससे वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ट्रक में मिली ईवीएम का चुनावी ईवीएम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ऐसी स्थिति को रोकने के लिए उम्मीदवारों के साथ बैठक भी की है। कौशल राज शर्मा ने कहा कि मतदान में प्रयुक्त ईवीएम की सूची उम्मीदवारों को मेल कर दी गई है। जिसकी हार्ड कॉपी भी दी गई है। ट्रक में लगी ईवीएम का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।