वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 के लिए गुरुवार को बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। महामहिम राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर अंतरिम बजट 2024 पेश करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन से निकलकर संसद की ओर रवाना हो गई हैं जहां वो केंद्रीय कैबिनेट की बजट पर मंजूरी लेंगी। कैबिनेट से अंतरिम बजट को औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद इसे देश की संसद के सामने रखा जाएगा।  

यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश करेंगी। अंतरिम बजट से वर्तमान सरकार को नई सरकार के आने और पूर्ण बजट पेश होने तक देश को चलाने के लिए पैसा मिलता है। इस बजट में कोई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद नहीं है। वित्त मंत्री सीतारमण पहले ही इसके संकेत दे चुकी हैं।

इधर अंतरिम बजट 2024 संसद में पेश होने से पहले शेयर बाजार में जोश देखा जा रहा है और सेंसेक्स-निफ्टी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं।  सुबह 10.22 बजे सेंसेक्स 215.79 0.30 फीसदी चढ़कर 71,967 पर है। एनएसई निफ्टी 57.25 अंक चढ़कर 0.26 फीसदी ऊपर 21,782 पर बना हुआ है।

.