यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, गुरुवार को होगा। पहले चरण के मतदान से पहले सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ फोटो क्लिक कर ट्वीट किया है।
सीएम योगी ने फोटो ट्वीट कर क्या लिखा..?
सीएम योगी ने एक फोटो ट्वीट कर लिखा कि, पीड़ित, शोषित, दुःखित बान्धवों के हमको हैं कष्ट मिटाने, डटे हुए हैं राष्ट्रधर्म पर सीना ताने... कदम निरंतर चलते जिनके, श्रम जिनका अविराम है। विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित यह परिणाम है।
पीड़ित, शोषित, दुःखित बान्धवों के हमको हैं कष्ट मिटाने,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 9, 2022
डटे हुए हैं राष्ट्रधर्म पर सीना ताने...
कदम निरंतर चलते जिनके,
श्रम जिनका अविराम है।
विजय सुनिश्चित होती उनकी,
घोषित यह परिणाम है॥ pic.twitter.com/GoOEjnfiwZ
जानिए पहले दौर का मतदान कहां होगा :
पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में 10 फरवरी को मतदान होगा। जिसमें कुल 623 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। जिसके भाग्य का फैसला 11 जिलों के मतदाता करेंगे।
यूपी में 7 चरणों में होगा मतदान :
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। उत्तर प्रदेश में यह 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को 60 सीटों के साथ मतदान होगा। पंजाब, जिसमें 117 निर्वाचन क्षेत्र हैं, 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। उत्तराखंड में 70 सीटों पर मतदान होगा। गोवा की 40 सीटों के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। पांच राज्यों की सभी विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी। सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को जारी किए जाएंगे।
यूपी में पहले चरण में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में होंगे :
योगी सरकार के 9 मंत्री मैदान में हैं। राज्य सरकार के नौ मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मंत्री सुरेश राणा, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, वित्त राज्य मंत्री और मंत्री शामिल हैं। पहले चरण में जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी शामिल हैं।