विराट कोहली ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अक्टूबर में उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए विराट को प्लेयर ऑफ द मंथ के पुरस्कार से नवाजा गया है। कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला इन दिनों धमाल मचा रहा है। लेकिन कोहली के साथ, जिम्बाब्वे टीम के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को भी पुरुष वर्ग में पुरस्कार के लिए नॉमीनेट किया गया था। लेकिन ये अवॉर्ड कोहली के खाते में आया है। कोहली को यह पुरस्कार पहली बार मिला है। उन्हें यह सम्मान पिछले महीने यानी अक्टूबर में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला है।