भोपाल, 

आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए इसी साल मार्च को भोपाल आया। एमपी नगर के एक होटल में उसने कमरा बुक किया। वहां लड़की को मिलने बुलाया और ज्यादती की। बाद में पीड़िता को झांसा दिया कि मैं तुम्हारी रकम का इंवेस्टमेंट एक ऑनलाइन काम में करा देता हूं। जिससे तुम कुछ पैसे कमा लोगी।

लड़की उसके झांसे में आ गई और 20 हजार रुपए दे दिए। आरोपी ने कुछ ही दिनों में 20 हजार रुपए के डेढ़ लाख लौटाने का वादा किया था। रकम मिलने के बाद से आरोपी ने लड़की का कॉल उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद में फरियादी ने शिकायत की और बीती रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। इस मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।