अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा जो दिन में झपकी लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दिन में झपकी लेना कितना फायदेमंद होता है। दिन में सोना थोड़ा मुश्किल होता है। लोगों को रात में तो नींद आसानी आ जाती है लेकिन दिन में सोना थोड़ा कठिन काम है।  दोपहर में थोड़ी देर नींद लेने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने का खतरा आधा हो जाता है। इसके क्या फ़ायदे हैं जानते हैं। 

दिन में झपकी लेने के तरीके : यदि आप दिन में  एक बेहतरीन नेप लेना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले समय का ध्यान रखें। आप रोज जिस समय पर सोते हैं उसी समय पर सोएं। समय के ऊपर नीचे होने से व्यक्ति की नींद के समय पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अपने तय समय पर ही सोने के लिए जाएं। बेहतर नींद के लिए एक निश्चित जगह बनाए। यदि आप बार-बार अपनी सोने की जगह को बदलेंगे तो इससे ना केवल सोने के तरीके पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि व्यक्ति को नींद भी ठीक प्रकार से नहीं आएगी ।  

आप यदि झपकी लेना चाहते हैं तो ऐसे में आप आधे घंटे के बाद का अलार्म लगाएं। इससे आपको यह चिंता नहीं सताएगी कि कहीं आप ज्यादा लंबा तो नहीं सो रहे। क्योंकि इस चिंता के कारण भी व्यक्ति को नींद नहीं आती है। ऐसे में अलार्म आपकी समस्या को दूर करने में उपयोगी रहेगा। 

दिन में सोने के फायदे : दिन सोने से व्यक्ति की थकान दूर होती है। दिन में सोने से व्यक्ति को मानसिक सेहत भी बेहतर रहती है। दिन में सोने से व्यक्ति तनाव से दूर रहता है। दिन में सोने से व्यक्ति को ऊर्जा मिलती है। दिन में सोने से व्यक्ति फ्रेश महसूस करता है।  

दिन में सोना फायदेमंद तभी रहेगा जब आप इसे एक नियत समय के लिए लें न कि दिन के समय भी आप घंटो तक सो जाएं।