नयागांव थाना इलाके के टेंहनगुर गांव में सिंध नदी में भंडारा खाकर लौट रहे लोगों से भरी नाव पलटी। नाव में सवार 10 लोगों को स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू कर बचाया। दो लापता देर रात तक चला रेस्क्यू।होमगार्ड और एसडीआरएफ टीम के साथ पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नाव पलटने का लाइव वीडियो आया सामने नाव में 12 बच्चे सवार थे।

यात्री नाव पलटने से नाव में सवार एक दर्जन यात्री सिंध नदी में डूबे। घटना का लाइव वीडियो आया । बच्चों की खोज में जुटी रेस्क्यू ऑपरेशन टीम, तड़के सुबह से 4 मोटरबोट से 10 किमी में किया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन। कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे।

टेहनगुर गांव में सिंध नदी में नाव पलट जाने से लापता 16 वर्षीय हिलगंवा गांव निवासी युवती द्रोपदी का फोटो, और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी लापता ओम का फोटो।