भिंड ज़िले में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा हो गया, हिलगँवा गाँव से टेहनगुर में यात्रियों से भारी नाव सिंध नदी में डूब गयी,हादसे के बाद ग्रामीणों ने 8 लोगों को रेस्क्यू कर लिया लेकिन 2 बच्चे लापता हैं, पुलिस के साथ ही प्रशासन, होम गार्ड और एसडीआरएफ़ की टीम भी मौक़े पर पहुँच चुकी है सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
दरअसल घटना भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र के टेहनगुर में घटित हुई है, जहां हिलगँवा गांव से कुछ लोग भंडारा खाने आए थे लेकिन वापस जाते समय सिंध नदी में उनकी नाव पलट गयी, हादसे के समय नाव में 10 लोगों के होने की सूचना सामने आयी है, जिनमें से 8 लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर लिया, जिसकी पुष्टि एएसपी कमलेश कुमार ने की है।
सिंध नदी में नाव डूबी 8 लोगों का ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया, 2 लोग लापता, होमगार्ड और एसडीआरएफ टीम द्वारा चलाए जा रहा है रेस्क्यू। pic.twitter.com/aGP8UNw387
— News Puran (@NewsPuran1) January 28, 2022
-दो बच्चे लापता होने की पुष्टि
इस घटना में नाव में सवार दो बच्चे जिनकी पुष्टि परिजनों के मुताबिक़ द्रौपती पिता सुखड़ीं बघेल उम्र 16 साल निवासी हिलगवां थाना रौन और ओम पिता शुभाष बघेल 13 साल निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद थाना नयागांव और रौंन पुलिस मौके पर दोनों पर पहुँचे और बच्चों की तलाश शुरू की,
-चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
वही जानकारी लगने पर एएसपी कमलेश कुमार भी मौक़े पर पहुँचे जिनके साथ एसडीएम और अन्य अधिकारी और होम गार्ड/ एस डी आर एफ की टीम भी पहुँच चुकी है, और सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है हालाँकि अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग कठिन साबित हो रही है.
एएसपी भिंड
घटना की जानकारी मिलते हाई दोनो थानों की पुलिस मौक़े पर पहुँची, मै खुद स्पॉट पर हूँ 10 लोगों के नदी में डूबने की सूचना थी अभी 8 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, दो बच्चे लापता है जिनके लिए होमगार्ड और SDRF की टीम सर्चिंग कर रही है
प्रदीप शर्मा, भिंड