थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि महिला की पहचान कोलू खेड़ी निवासी नेहा सहरिया के रूप में हुई है। 19 अप्रैल को उसने आत्महत्या का प्रयास किया..!
राय ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि नेहा का अपने पति से कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद था। जिसके बाद उसने केरोसिन तेल से घर में किसी के न होने पर खुद को आग लगा ली।
घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया।
राय ने कहा कि नायब तहसीलदार ने महिला का बयान लिया था और उसने घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उसने अपने बयान में बताया कि वह आत्महत्या करना चाहती थी और उसने यह खुद की थी।
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।