मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की VIP रोड पर शनिवार सुबह एक कार का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में युवकों की कार पलट गई। जिसके चलते ट्रेफिक को डाइवर्ट किया गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि एक्सीडेंट में कार सवार युवकों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।
एक्सीडेंट के बाद VIP रोड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला अचानक रोकना पड़ा, सीएम शिवराज भी पायलट वाहन से घटना स्थल पहुंचे और एक्सीडेंट में घायल हुए युवकों को हाल चाल पूछा और उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद एक कार्यक्रम में लालघाटी जा रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने वीआईपी रोड पर एक युवक को दुर्घटनाग्रस्त देखा। सीएम ने घायल युवक खानूगांव के निवासी साजिब को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की फिर अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।