ये राजनीति है इसमें कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। जहां तक नेता नगरी की बात है, जो कभी लड़ते हैं, तो कभी एक-दूसरे के साथ गले मिलते हैं। राजधानी भोपाल के पास बैरागढ़ में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला।

बैरागढ़ में बीजेपी नेता राम बंसल और काग्रेस पार्षद अशोक मारण किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनो नेता बैरागढ़ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई।

दरअसल राम बंसल का आरोप अशोक मारन ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की और भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। जब बीजेपी के प्रसून चतुर्वेदी ने 'बीजेपी जिंदाबाद' कहा। चतुर्वेदी के इतना कहते ही पार्षद मारण ने 'बीजेपी मुर्दाबाद' कह दिया। बस इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही चला गया, जिसने तीखी बहस का रूप ले लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम बैरागढ़ के साधु वासवानी स्कूल में आयोजित किया गया था, जहां दोनों नेता पहुंचे थे। महापौर मालती राय भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। 

विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।  विवाद बढता देख एमआईसी मेंबर हिंगोरानी ने मामला संभाला और दोनों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हो गया और दोनों नेता एक ही मंच पर एक साथ बने रहे।