अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने के बाद राहत और बचाव का काम शनिवार सुबह तेज कर दिया गया है। अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं भोपाल से अमरनाथ यात्रा पर गए जत्थे सुरक्षित हैं। वहीं हादसे में फंसे हुए मध्यप्रदेश के यात्रियों की जानकारी और मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फंटने से हुए हादसे में फँसे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। प्रदेश में 181 व प्रदेश के बाहर 0755-2555582 पर कॉल कर यात्रियों की जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश के नागरिक जो अमरनाथ यात्रा में कल बादल फटने के कारण फंसे हुए हैं,उनकी जानकारी हेतु आप प्रदेश शासन द्वारा जारी निम्न हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 9, 2022
मध्यप्रदेश के शहरों से आप "181" और प्रदेश के बाहर से 0755-2555582 पर फोन कर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
दूसरी ओर भोपाल से अमरनाथ गया एक जत्था पंचतरणी में सुरक्षित है। एक यात्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि उनका जत्था पंचतरणी में सुरक्षित है और वहां वे आपदा से अप्रभावित हैं।
अमरनाथ आपदा : भोपाल का जत्था सुरक्षित#AmarnathYatra #Amarnath #Bhopal #AmarnathCloudburst #AmarnathYatra2022 #ITBP pic.twitter.com/Lv6PjvliWL
— News Puran (@NewsPuran1) July 9, 2022
अमरनाथ यात्रा पर गए भोपाल के ही एक अन्य यात्री विवेक यादव ने बताया कि बादल फटने के बाद हालात नाजुक हैं। यहाँ बचे हुए सारे टेंट फुल हैं। सबको साथ रहने का बोला गया है और सभी को पंचतरणी जाने के लिए बोल दिया है। विवेक के मुताबिक़ हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
गौरतलब है कि अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अभी 40 से ज्यादा लोग लापता बताए हां रहे हैं। ऐसे में मृतक संख्या और भी बढ़ सकती है। आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें पुलिस प्रशासन के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे हुई हैं। शनिवार सुबह से रेस्क्यूऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।
बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। अब तक करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है घटना में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने कश्मीर घाटी में तैनात सभी सरकारी मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।