कैसा हो अगर कोई बड़ा अधिकारी आपके साथ बैठकर खाना खाए आपकी हर समस्या पर ध्यान दे और वो भी बिना किसी न नुकुर और घमंड के। मिलने के बाद आपको भी ऐसा लगने लगे बंदा डाउन टू अर्थ है। जिसे मिलने के बाद आपको ये लगने लगे कि ये तो कोई हमारे बीच का ही है।

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह हाल ही में भोपाल पदस्थ हुए हैं और आते ही कलेक्टर साहब ने भोपाल शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेना और उनमें सुधार करने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरु कर दिया है। एक्शन मोड में आते हुए कलेक्टर बाबू हाल ही में अतिक्रमण एवम यातायात व्यवस्था में आने वाली परेशानी को लेकर सड़क पर उतर आए थे।

https://twitter.com/CollectorBhopal/status/1657300233896988678?s=20

कलेक्टर साहब आज भोपाल शहर के शाहपुरा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण, यहां की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्थानीय लोगो की मांग पर आंगन बाड़ी के 4 दीवार बनाने के दिए निर्देश, आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर खाने की गुणवत्ता को चेक कगरने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने आंगनबाड़ी के बच्चो के साथ बैठकर खाना खाया। इसी दौरान कलेक्टर साहब ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के माता-पिता और बच्चों से बात भी की।

गौरतलब है, कि अक्षयपात्र के द्वारा 25 आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना सप्लाई देने की शुरुवात की गई है। उसी तारतम्य में आज कलेक्टर सिंह ने भोजन को क्वालिटी चेक करने और व्यवस्थाओं को देखने के लिए आंगनबाड़ी पहुंचे थे। इसके अलावा कलेक्टर आशीष सिंह ने 13 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर खाने की गुणवत्ता को देखा। खाने की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली।

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने यातायात व्यवस्था को लेकर निरिक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग या गुमटियो को लेकर निर्देश दिए। कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को शहर के 10 ब्लैक स्पॉट 'दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्र' का परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को लेफ्ट टर्न चौड़े व साफ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर साहब की इस पहल को लेकर अब हर कोई उनका मुरीद होता जा रहा है। वाह कलेक्टर बाबू आपके इस कदम और जमीन से जुड़े जज्बे को सलाम।