कमला नगर क्षेत्र का मामला, सहेलियों के साथ खेल रही थी बच्ची|

भोपाल: कमला नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर इलाके में 60 साल के एक बुजुर्ग ने बुधवार दिनदहाड़े 10 साल की बालिका से अश्लील हरकतें कर दी। 

बालिका अपनी सहेलियां के साथ खेल रही थी। उस दौरान आरोपी बुजुर्ग वहां पहुंच गया और मौके मिलते ही बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर दी। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। 

घटना का खुलासा होने पर परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छेड़छड़व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक 10 साल की बालिका स्कूल में पढ़ती है। बुधवार 20 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे वह सहेलियों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर खेल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला 60 वर्षीय शिवराज सिंह बाएं आ धमका और उक्त बालिका के शरीर से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

दादा दूसरी लड़कियों के साथ भी ऐसा करते हैं|

मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी शिवराज सिंह को हिरासत में ले लिया। 

मनोवैज्ञानिक तरीके से दूसरी बच्चियों से की गई पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पीड़ित बच्ची की सहेलियों ने पुलिस को बताया कि ऐसा तो दादा अक्सर उनके साथ भी करते हैं। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। मोहने के बच्चे व पीड़ित बालिका भी उसे दादा जी कहकर पुकारती थी।

मारे डर के बालिका ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और आरोपी शिवराज को दबोच लिया।

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा|

गांधी नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

आरोपी पिछले कई साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। 

पुलिस के मुताबिक महिला संबंधी अपराधों के निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी श्यामलाल (40) निवासी हरिओम बस्ती गांधीनगर के खिलाफ वर्ष 2020 में एक महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। 

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था उसकी तलाश में पुलिस टीमें पूर्व में लखनऊ, आंध्र प्रदेश और नागदा भेजी गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। 

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत|

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित उमा विहार कॉलोनी में छत से सड़क पर गिरे युवक की मौत हो गई। उसकी लाश मकान मालिक ने देर रात सड़क पर पड़ी देखी थी। सिर में गंभीर चोट होने के अलावा उसके दोनों पैर टूट चुके थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। आज मृतक का पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा।

एएसआई जीपी सिंह ने बताया कि गोरेलाल लोधी पिता दौलतराम लोधी (48) मकान नंबर 22 उमा विहार कॉलोनी में रहता था। उक्त मकान सौदान सिंह मीना का है और गोरेलाल यहां किराए से अकेला रह रहा था, जबकि उसका परिवार सांची, जिला रायसेन में रहता है। 

सौदान सिंह मीणा ने पुलिस को बताया कि गौरेलाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे और शराब पीने के आदी थे। बुधवार को वह छत पर थे। देर रात करीब बारह बजे के आसपास सौदान सिंह की नजर पड़ी तो गोरेलाल अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े थे और उनके सिर से खून बह रहा था। करीब पंद्रह फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

स्कूल की दीवार गिरने से बालिका की मौत..

रायसेन: यहां एक पुराने स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल का गेट और दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की जान चली गई यह स्कूल भवन जर्जर अवस्था में है, ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि यह आठ वर्षीय साक्षी जैन यहाँ तक कैसे पहुंची। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

बताया जाता है कि सांची के दीवानगंज के अम्बाडी के स्कूल में यह हादसा शिक्षकों की लापरवाही का भी नतीजा है। घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।