संवेदनशील होने के चलते अलग-अलग अधिकारी ड्यूटी पर..!

भोपाल, हबीबगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे भोपाल मेट्रो का काम शुरू कर दिया है। इसकी निगरानी के लिए आधा दर्जन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। ये प्रत्येक कामों पर नजर रख रहे हैं। मामला संवेदनशील है क्योंकि ट्रैक के किनारे खुदाई की जा रही है।

रेलवे ट्रैक पर चौबीसों घंटे ट्रेनों का आवागमन होता है खुदाई के कारण जरा सा भी व्यवधान मुश्किलों में डाल सकता है। इन सभी विषयों को देखते हुए इन अधिकारियों की तैनात की गई है। ये अपने-अपने हिस्से के कामों को देख रहे हैं। साथ ही कामों में आड़े आ रही अड़चनों को दूर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यह काम गणेश मंदिर के सामने और सावरकर सेतु की शुरूआत वाले हिस्से में किया जा रहा है। यह रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा है। पहले इसी हिस्से में पिलर खड़े किए जाने हैं। एम्स से लेकर सुभाष फाटक तक भोपाल मेट्रो का दिया है।

अधिकतर काम पूरा हो गया है। इन क्षेत्रों में पिलर खड़े हो चुके हैं और गर्डर डालने का काम भी हो चुका है। सबसे बड़ा काम हबीबगंज क्षेत्र में रेल लाइन के ऊपर से मेट्रो के ट्रैक को डालने का है।