यह ट्रेन भोपाल मण्डल के भोपाल, इटारसी एवं हरदा स्टेशन से होकर गुजरेगी। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त, यातायात को देखते हुए यह ट्रेन 10-10 ट्रिप चलाई जाएगी..!

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जयपुर, दुगापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, नागदा, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, इटारसी, हरदा, भुसावल, मनमाड़ एवं कोपरगांव स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 09739 ढेहर का बालाजी साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल 2022 से 24 जून 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 09740 साई नगर शिरडी-ढेहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 26 जून 2022 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

यह रहेगा टाइम टेबल:

गाड़ी संख्या 09739 प्रत्येक शुक्रवार को डहर का बालाजी स्टेशन से रात्रि 9:20 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 09:05 बजे भोपाल पहुंचेगी 10:45 बजे  इटारसी पहुंचेगी। 11:42 बजे हरदा और 08:30 बजे साई नगर शिरडी स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09740 प्रत्येक रविवार साई नगर शिर्डी स्टेशन से सुबह 07.25 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर 03.51 बजे हरदा पहुँचेंगी। 05:00 बजे इटारसी और 06.55 बजे भोपाल पहुंचेगी। रात्रि 07:05 बजे भोपाल से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:10 बजे ढेहर का बालाजी स्टेशन पहुंचेगी।

दो ट्रेनों की सेवा फिर शुरू:

रेलवे ने गाड़ी संख्या 19303 / 19304 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 09200/09199 भोपाल-उज्जैन-भोपाल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (मूल गाड़ी संख्या 59319 / 59320) की सेवा सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है। इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी 08 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच रहेंगे। वहीं भोपाल-उज्जैन-भोपाल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में 05 शयनयान श्रेणी, 08 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 15 कोच रहेंगे।