भोपाल

मामले में पीड़ित महिला और गौरव सेंटर की ओर से जहांगीराबाद थाने में एनजीओ और आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत की गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने खुद आकर गौरव सेंटर में बताया कि उन्नतशील शुभा कृति, सामाजिक कल्याण समिति सेंटर नामक एनजीओ से जुड़ी महिला ने खुद को थाने और गौरवी की अधिकारी ने बनाकर उससे पैसे ऐंठे हैं। गौरव की कोऑर्डिनेटर शिवानी सैनी ने बताया कि बीते साल 12 अगस्त को महिला अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर आई थी। पति को परामर्श के लिए बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया। पीड़ित महिला सितंबर में आखिरी बार सेंटर आई थी। मामले में अब पुलिस जांच में जुट गई है।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बीते माह 26 मार्च को रोते हुए गौरव सेंटर पहुंची। उसने बताया कि उसके पास सितंबर में आरोपी महिला का कॉल आया था। महिला ने कहा कि वह जहांगीराबाद थाने से बोल रही है और गौरव सेंटर में भी बताती है। महिला ने उसे जहांगीराबाद डी मार्ट के पास स्थित अपने ऑफिस में बताते हुए कहा कि तुम्हारे घरवालों और पति को मैं ठीक कर दूंगी। आरोपी महिला ने पीड़िता से कहा कि अब कहीं से भी फोन आए तो बताना मत और उठाओ तो कह देना कि मेरा केस कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता को लगा कि यह भी गौरव सेंटर ही है। वह लगभग 6 माह के वहां के चक्कर लगा रही थी।

पति को भी लगाया चूना

मामले में पीड़िता के पति को भी आरोपी महिला ने काउंसलिंग के लिए बुलाया और दबाव बनाते हुए उसे हर माह तीन हजार रुपए देने के लिए कहा। जेल जाने से डरे हुए पति ने आरोपी महिला की बात मान ली। बीते कुछ माह से पति हर माह तीन हजार रुपए भरण पोषण के नाम पर आरोपी महिला को दे रहा है, लेकिन पीड़िता को आज तक एक भी रुपया नहीं मिला है। महिला हर माह पीडिता को ऑफिस बुलाकर उससे रजिस्टर पर साइन लेती थी। ना पति, ना पत्नी को कभी समझ आया कि हर माह आरोपी उसका पैसा अपने पास रख रही