प्रदेश के भोपाल, इंदौर जैसे शहर मार्च में भी वायु प्रदूषण के खतरे से जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण सिंगरौली में है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स दिल्ली की तरह 400 के पार पहुंच चुका है। यह स्थिति ठंड के दिनों में इंदौर भोपाल की रहती है। अभी मौसम पूरी तरह शुष्क है और वायु प्रदूषण मामलों के जानकारों का कहना है कि ऐसे मौसम में वायु प्रदूषण का खतरा नहीं होना चाहिए या न के बराबर प्रदूषण होना चाहिए।
राज्य वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल से मिले आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2022 में मंगलवार सुबह तक को स्थिति में हवा की सेहत उम्मीद के अनुरूप ठीक नहीं है। हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 व 10 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक है। दूसरे हानिकारक कण भी मौजूद है। ये सभी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। यह स्थिति खराब सड़कों और उनसे उड़ने वाली धूल के कारण बन रही है।
मार्च में वायु प्रदूषण की स्थिति
भोपाल : टीटी नगर माघ की राजधानी भोपाल में वायु प्रदूषण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यहां एक्यूआई औसत 110 के आसपास है। मार्च माह में तीन दिन तक एक्यूआई 90 से कम भी रहा है।
उज्जैनः 8 मार्च को एक्यूआई 178 पर पहुंच चुका है जो इस माह में अब तक का सर्वाधिक है तो वहीं रविवार को यह 166 था।
दमोह :यहाँ की हवा काफी ठीक है। यहाँ मार्च महीने में केवल 8 9 और 12 मार्च को एक्यूआई 100 से उपर था बाकी दिनों में 100 से नीचे है।
सिंगरौली:मार्च माह में सिंगरौली की हवा के दिनों जैसी प्रदूषित है। 4 मार्च को यहां एक्यूआई 408 दर्ज किया गया था इस तरह दिल्ली में एक्यूआई बढ़ता है। एक्यूआई का इस स्तर पर पहुंचना गंभीर खतरे की ओर इंगित करता है।
सतना :यहां की हवा काफी अच्छी है और मार्च माह में एक भी दिन एक्यूआई 65 से उपर नहीं पहुंचा है।
सागर : हवा की सेहत अच्छी है19, 12 और 13 मार्च को एक्यूआई 100 से 130 था बाकी दिनों में एक्यूआई 100 से नीचे रहा है।
रीवा : यहां की हवा सबसे अच्छी स्थिति में है। एक्यूआई 50 से नीचे है। हालांकि यह कलेक्टर कार्यालय के नजदीक लगे स्टेशन के आसपास मार्च को एक्यूआई 209 तक भी पहुंच गया था।
पीथमपुर : पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र में मार्च के महीने में अब तक हवा की सेहत अच्छी है। एक्यूआई 100 से नीचे रहा है। मंडीदीप यह भी औद्योगिक इलाका है। यहां की हवा न तो ज्यादा प्रदूषित है और न ही स्वच्छ है। एक्यूआई 180 तक पहुंच चुका है। कटनी यहां की हवा भी सामान्य है हालांकि यहां 3 मार्च को एक्यूआई 232 रिकार्ड किया है बाकी दिनों में 120 से लेकर 130 तक रहा है। जबलपुर मार्च का महीना चल रहा है। नमी का स्तर पूरी तरह गायब है। तब भी यहां एक्यूआई 112 से लेकर 156 तक पहुंच रहा है। इंदौर: साफ स्वच्छ शहर की हवा पूरी तरह साफ नहीं है। यहां का औसत एक्यूआई 100 तक पहुंच रहा है। ग्वालियर यहां की हवा भी ठीक नहीं है। 2 मार्च को एक्यूआई 248 रहा है। बाकी दिनों में 100 से 114 रहा है।
देवास:हवा अच्छी है। एक्यूआई100 के आसपास ही है। यह अच्छा संकेत है।
अनूपपुर :इस जिला मुख्यालय की हवा सबसे अच्छी है। यहां एक्यूआई मार्च माह में 53 से नीचे रहा है। जब भी एक्यूआई इतना कम होता है यहां की हवा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइड लाइन के मुताबिक काफी अच्छी है।