राजधानी में बदमाशों का जुलूस निकालने का कल्चर हुआ शुरू।
दवाई लेने के समय हुआ था बदमाश का विवाद।
4 बदमाशों ने मिल चाकुओं से किया था ताबड़तोड़ हमला।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, 3 अभी भी फरार।
भोपाल। बदमाशों के हौसलें दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं , ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजधानी के कोतवाली क्षेत्र के कुछ बदमाशों ने एक मेडिकल संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इतना ही नहीं बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की. मिली जानकारी के अनुसार समीर खान का नूरमहल में मेडिकल स्टोर है. बीती रात बदमाश दानिश अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकान पर दवा की मांग की, दवा देने के बाद जब दुकान के कर्मचारियों ने दानिश से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया. वहीं जब समीर ने दानिश और उसके साथियों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने स्टोर मैनेजर समीर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
पुलिस मौके पर पहुंची
हमले के बाद तीनों बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की, इस दौरान राहगीरों ने दानिश को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का साहस किया. अन्य दो बदमाश मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दानिश हमीदिया अस्पताल परिसर में एक एंबुलेंस को आग के हवाले करने के मामले में भी आरोपी शामिल था. वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मेडिकल संचालक पर हमला करने वाले बदमाश का कोतवाली पुलिस ने जुलूस निकाला।