मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने मौसी के साथ दुष्कर्म किया। घटना करीब दस दिन पहले की है। आरोपी की धमकी के चलते महिला खामोश थी लेकिन संदेह होने पर पति ने पूछताछ की तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस ने बलात्कार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति प्राइवेट जॉब  करता है। महिला अपने पति व देवर के साथ यहां रहती है। 

कुछ समय पहले नटेरन से महिला का मुंहबोला भांजा विनोद उनके साथ आकर रहने लगा। वह महिला के पति के साथ जॉब पर जाता था। पुलिस ने बताया कि विगत 12 अप्रैल को तबियत खराब होने का बहाना बनाकर विनोद काम पर नहीं गया। महिला का पति व देवर काम पर चले गए थे उसी दौरान रात करीब 8 बजे महिला को अकेला पाकर विनोद अहिरवार ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने मारपीट व धमकी देकर महिला को खामोश करा दिया था। किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हुआ तो विनोद ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने अपने पति को सारी बात बता दी।