अक्सर सरकारी कामकाज को लेकर चर्चा आम रहती है। सरकारी धन पीकर बेमन से काम करना भी खूब आम है। लेकिन इस बार तो तब हद हो गई जब सत्ताधारी दल से जुडी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के स्वागत में ही ऐसा कुछ कर दिया जिसके चलते सरकार की आँखों में भी शर्म ढूलक आएगी। हालाँकि भाजपा इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित है और पूरी गर्मजोशी से अपने उम्मीदवार के इस्तकबाल में पलक बिछाकर बैठी है।

आरोपों के घेरे में हैं, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम जिसकी लापरवाही के चलते स्वागत का जोश भी फीका पड़ गया। क्योंकि झीलों की नगरी भोपाल की शान बड़े तालाब पर प्रचार के लिए लगाए गए रंग बिरंगे झंडों के बीच से झांकती गरीबी एक अलग ही कहानी बयां कर रही हैं।
.jpeg)
एक तरफ़ तो राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में होर्डिंग/पोस्टर भोपाल के हर हिस्से में लगाये गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ़ बड़े तालाब के पास लगे होर्डिंग/पोस्टर के ठीक सामने फटे झंडो ने स्वागत में बड़ी लापरवाही का काम किया है। कुछ लोगों ने इसे फटे झंडो के साथ स्वागत बताया, तो किसी ने इसे झील की खूबसूरती में एक दाग..!

मतदान से पहले द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल दौरे पर है लेकिन उनके आगमन से ठीक पहले स्वागत में लगी कुछ तस्वीरों के बीच से निकलकर आया यह द्रश्य अब चर्चा का विषय बन गया हैं।