भोपाल।राजधानी भोपाल में संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित रवीन्द्र भवन अब शादी पार्टी, जन्म दिन पार्टी, बैठने या आंदोलन के लिये नहीं मिलेगा। यह भवन एवं उसका परिसर सिर्फ किसी संस्थान, व्यक्ति, सामाजिक संगठनों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं औपचारिक कार्यक्रमों हेतु ही दिया जायेगा।

इसके लिये संस्कृति विभाग ने रवीन्द्र भवन एवं रवीन्द्र सभागम केंद्र तथा अन्य आनुषांगिक क्षेत्र आरक्षण नियम 2022 जारी कर उन्हें प्रभावशील कर दिया है। नियमों में आरक्षण के प्रावधान एवं शुल्क भी निर्धारित किये गये हैं।