पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है..!

पुलिस के अनुसार राजू अहिरवार पिता रामदयाल अहिरवार (36) गोदरमऊ, गांधी नगर में रहता था। राजू विद्युत विभाग में आउट आउटसोर्स कर्मचारी था उसकी शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं। उसका एक दस साल का बेटा और आठ साल की बेटी है। मां-पिता और भाई सभी एक मकान में ही रहते हैं। करीब 6 महीने पहले राजू की नौकरी छूट गईड़ थी। इसके बाद से ही वह बेरोजगार था और काफी प्रयासों के बाद भी उसे दूसरी नौकरी नहीं मिल रही थी। नौकरी नहीं मिलने से वह तनाव में रहने लगा था। दो दिन पहले उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो भाभी उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची थी, वहां उन्होंने राजू को फांसी के फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और राजू को फंदे से उतार लिया गया, लेकिन राजू की मौत हो चुकी थी। राजू के चचेरे भाई राकेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया थ। पुलिस का कहना है कि राजू के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजन से पूछताछ में पता चला कि राजू बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण राजू तनाव में था।

बैरसिया के मेघरा कला में देर रात हुआ हादसा

बाइक सवार चाचा भतीजी को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की मौत

भोपाल, 

बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित मेघरा जोड़ पुलिया पर बाइक सवार चाचा भतीजी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में एक अन्य मासूम घायल है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई पीएल यादव ने बताया आरुषि शाक्य पिता पदम शाक्य (5) गांव डंगरौली बेरसिया की रहने वाली थी। गुरुवार को वह अपनी बहन तुलसा और चाचा प्रेम नारायण के साथ शमशाबाद रिश्तेदारी में गई हुई थी। शुक्रवार प्रेम नारायण अपनी दोनों भतीजी आरुषि और तुलसा

के साथ बाइक से लौट रहा था। रात करीब 7 बजे तीनों मेघरा जोड़ पुलिया के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी को गंभीर चोट आई थी। सिर

में चोट होने के कारण आरुषि की मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस तुलसा और प्रेम नारायण को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी, वहां देर रात प्रेम नारायण ने भी दम तोड़ दिया।

वल्लभ भवन के पास रोड पार कर रहे मासूम को कार ने कुचला

अरेरा हिल्स स्थित मंत्रालय के पास गेट नंबर एक के सामने शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने पांच साल के मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक रुकने की बजाय मौके से भाग निकला। इधर गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन जय प्रकाश अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार और चालक की पहचान कर रही है। थाना प्रभारी अरेरा हिल्स आरके सिंह ने बताया कि भीम नगर निवासी सत्यभान सिंह पटेल का पांच साल का बेटा प्रिंस पटेल शुक्रवार रात करीब सारे बजे के आसपास मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी सड़क पार करते समय विधानसभा भवन की तरफ से मंत्रालय होते जा रही कार ने प्रिंस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। साथ के बच्चों ने शोर किया और इलाके के लोग पहुंच गए ड़ थे। इसके बाद प्रिंस की मा और आसपास के लोग प्रिंस को लेकर जय प्रकाश अस्पताल पहुंचे थे, वहां डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।