राजधानी में अभी भी लू का कहर जारी है। तापमान बढ़ाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया है। सुबह 11:30 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह से ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान बढ़ने के बाद भी अपेक्षाकृत कम गर्मी महसूस होती है। वहीं रात में भी तापमान बढ़ने के साथ बेचैनी बढ़ती जा रही है।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। शहर में सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है। इससे पहले पिछले 10 सालों में 2019 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। साथ ही गुरुवार का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

वर्तमान में दो मौसम प्रणाली सक्रिय हैं, लेकिन इसका एमपी के मौसम के मिजाज पर कोई प्रभाव नहीं है। जिससे दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्ला के मुताबिक, अफगानिस्तान और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।