टीम इंडिया ने आयरलैंड में टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला जीत 1-0 की बढ़त बना ली है। रविवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आयरलैंड को 7 विकेट से हराया। इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर पहले ही ओवर में टीम इंडिया को सफलता दिलाई। इसके साथ ही भुवी टी-20 क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस विकेट के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी और वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री को पीछे छोड़ दिया।

भुवनेश्वर कुमार की निगाहें अब पाकिस्तान के सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ने पर लग गईं हैं। सोहेल तनवीर ने टी-20 में पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा 36 विकेट चटकाए हैं और भुवनेश्वर कुमारअब तक पहले ओवर में 32 विकेट ले चुके हैं।

आयरलैंड के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने तीन ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और एक विकेट भी लिया। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। इसी वजह से बाकी गेंदबाजों को भी विकेट मिले।