भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान बारात में आई एक कार ने कृतिका मैरेज गार्डन के बाहर तीन बच्चो को कुचला दिया. इस हादसे में अस्पताल ले जाते समय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन बाद में आक्रोशित परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया. 

कुछ समय बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोंप लगाते हुए कहा, पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी कार चालक को छोड़ दिया. लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपों से इंकार किया है.