दिल्ली के गोकुलपुरी में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर दमकल की 13 गाड़ियां पहुंचीं। मिली जानकारी के अनुसार आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था। लेकिन इस घटना में काफ़ी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग रात करीब 1 बजे लगी : 

पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी ने कहा कि, गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में रात एक बजे आग लग गई। सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने फायर ब्रिगेड से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। शाम करीब चार बजे तक टीम ने आग पर काबू पा लिया था। इस दुर्घटना में 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में काफ़ी तनाव है।

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि, सुबह-सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूँगा।