जम्मू-कश्मीर में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां राजौरी में गुरुवार को एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। राजौरी ज़िले के भीमबेर गली के पास आज सुबह यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई।
Jammu & Kashmir | Four people died after a bus carrying several passengers fell into a deep gorge near Bhimber Gali in Rajouri district today morning: Manjakote Tehsildar Javed Choudhary pic.twitter.com/ZuEOUJrcLe
— ANI (@ANI) September 15, 2022
मंजाकोट के तहसीलदार जावेद चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी दी। इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार कम से कम 25 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
उपराज्यपाल ने घटना पर दुःख जताया-
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर कहा कि 'राजौरी में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जा रही है।
Anguished by the loss of lives due to a tragic accident in Rajouri. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. May the injured recover at the earliest. The district administration is providing all possible assistance: Office of LG J&K https://t.co/3br6k0inUC
— ANI (@ANI) September 15, 2022
कल भी हुआ था सड़क हादसा-
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में कल बुधवार को भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। पुंछ जिले में बुधवार को एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हुए थे। मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा इतना बड़ा था कि सेना को बचाव कार्य शुरू करना पड़ा। घटना के संबंध में, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया था और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की थी।
The loss of lives in a tragic road accident in Sawjian, Poonch, #JammuAndKashmir is deeply distressing.
— Arshad (@totaltaiyar) September 14, 2022
As per news report 11 people are confirmed de@d and more then 25 injured.
Rescue operation is still underway.#JammuKashmir pic.twitter.com/YqI3mdFDUc