पूर्व क्रिकेटर और अब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने एक अच्छी पहल शुरू की है। उन्होंने घोषणा की है कि वह राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना आरएस वेतन किसानों की बेटियों को दान करेंगे।
Malika thank you very much.. hope you are doing well.. can u send me ur number ? We will your plan ur meeting with punjab sports minister.. god bless https://t.co/ZVwWXwpvgk
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 15, 2022
हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, वह अपना वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए दान करेंगे। उन्होंने लिखा, एक राज्यसभा सदस्य के रूप में, मैं किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपना आरएस वेतन योगदान देना चाहता हूं। मैं अपने राष्ट्र की बेहतरी में योगदान करने के लिए शामिल हुआ हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं।
As a Rajya Sabha member, I want to contribute my RS salary to the daughters of farmers for their education & welfare. I've joined to contribute to the betterment of our nation and will do everything I can. Jai Hind 🇮🇳🇮🇳
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 16, 2022
हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद चर्चा थी कि वह जल्द ही कांग्रेस या बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हरभजन सिंह का क्रिकेट में 23 साल का करियर है। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माना जाता है। हरभजन ने 2011 वर्ल्ड कप में 9 और 2007 T20 वर्ल्ड कप में 7 विकेट लिए थे।