हरियाणा में संभावनाएं तलाश रही आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले  बड़ा झटका लगा है। आप की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर  शनिवार (20 जनवरी) को मुख्यमंत्री मनोहरलाल की खट्टर मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। 

अशोक तंवर ने 18 जनवरी को AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तभी ये माना जा रहा था कि वे अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आप  से पहले तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य भी थे। 

अशोक तंवर ने 5 अक्टूबर 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी। हालांकि, जब उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली, तो वे TMC में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 4 अप्रैल 2022 में आप ज्वाइन की थी। 

कहा जा रहा है कि अशोक तंवर को उम्मीद थी कि आप उन्हें इस साल राज्यसभा भेजेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से अशोक तंवर पार्टी से नाराज चल रहे थे और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।