भारत के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू होने वाली तीन T-20 मुकाबलों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा T-20 विश्व कप को देखते हुए किया है। ऑस्ट्रेलिया T-20 विश्व कप के लिए कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑलराउंडर मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस को चोट के कारण भारत ने भेजना का फैसला लिया है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती मैच के लिए ये तीनों फिट हो जायेंगे।
चोटिल खिलाड़ियों की जगह अब तेज गेंदबाज नाथन एलिस, डैनियल सैम्स और सीन एबॉट को टीम में स्थान दिया गया है। स्टोइनिस के चोटिल होने से टिम डेविड के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
सीरीज का कार्यक्रम
• 20 सितंबर- पहला टी-20 मोहाली
• 23 सितंबर- दूसरा टी-20 नागपुर
• 25 सितंबर- तीसरा टी-20 हैदराबाद
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है
एरोन फिंच (c), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और एडम जैम्पा।